बरूराज मोतीपुर: नरियार गांव के समीप NH-27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की हुई मौत
मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गाँव के समीप NH 27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी ।बताया गया है की महिला पंसलवा बाजार से सामान की खरीदारी कर अपने घर लौट रही थी, इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी।जिससे की घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित की मौके पर पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया।