गोविंदगढ़: खेड़ा रोड पर कदम कॉलोनी में घर के बाहर बंधी 3 भैंसें हुई चोरी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
गोविंदगढ़ थाने क्षेत्र के रामबास गांव स्थित कदम कॉलोनी से अज्ञात चोर घर के बाहर बंधी तीन भैंसों को रात्रि को चोरी कर ले गए।भैंस लगभग एक माह पूर्व चोरी हुई थी, जिसका मामला मंगलवार को गोविंदगढ़ थाने में दर्ज करवाया गया। थाना अधिकारी के द्वारा हेड कांस्टेबल को जांच देकर चोरों की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है।