पिड़ावा शहर में रविवार दोपहर 2 बजे माली सैनी कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था ब्लॉक पिड़ावा और फूल माली समाज के तत्वाधान में सावित्रीबाई फुले की 195 जयंती मनाई गई।नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बागवान और माली सैनी कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष हरीश सुमन ने माता सावित्रीबाई फुले की जीवनी संघर्षों आदर्शों प्रेरणा पर प्रकाश डाला।