भारतीय कृषक दल 22 जनवरी को समग्र क्रांति यात्रा निकालेगा, कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने बताया कि यह यात्रा कई जिलों से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को हरदोई से यह यात्रा निकलेगी जो शाहजहांपुर होते हुए अगले दिन 23 जनवरी को पंचाल घाट पर सम्पन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उठाना है।