मुज़फ्फरनगर: भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर का गेट समय से पहले बंद करने पर श्रद्धालुओं ने किया जमकर हंगामा
सोमवार की रात्रि भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर का समय से पहले ही गेट बंद होने पर श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। जैसे ही हंगामे की सूचना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा श्रद्धालुओं को समझाने बुझाने का काम किया गया। और श्रद्धालुओं से कहा कि वह किसी भी तरह का हंगामा न करें और अपनी पूजा अर्चना को करें।