जहानाबाद: मुरगांव में दलान में सो रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या, गांव में फैली सनसनी
हुलासगंज थाना अंतर्गत मुरगांव में बुधवार की रात में 60 वर्षीय अशोक सिंह उर्फ सरदार जी की हत्या सोये अवस्था में धारदार हथियार से गला काटकर कर दी गई। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह में तब लगी जब उनकी पत्नी उन्हें उठाने आई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव सनसनी फैल गई। तथा इसकी जानकारी तुरंत हुलासगंज थाना अध्यक्ष को दिया गया ।