भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला पंचायत बालोद में 26 दिसंबर को जिला स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय, प्रेरणादायी और अमर बलिदान की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।