पिपरौदा में रविवार को दोपहर लगभग एक बजे प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत चयनित क्लस्टर ग्राम के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार यादव मौजूद रहे ।