छिंदवाड़ा नगर: ज़िला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक ली। यह बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रथम सत्र में सड़क संबंधी विभागों में लोक निर्माण विभाग, रोड डेव्लपमेण्ट कार्पोरेशन, एन.एच.ए.आई.पी.एम.जी.एस.वाय.आदि के अधिकारियों के साथ प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई।