बालोद: हाईटेंशन करंट की चपेट में आया मजदूर, दो मंजिला इमारत से गिरा
Balod, Balod | Feb 1, 2026 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त की बड़ी और गंभीर खबर सामने आ रही है। हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। करंट लगते ही मजदूर दो मंजिला निर्माणाधीन इमारत से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह पूरी घटना बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीखुर्द गांव की है। जानकारी के मुताबिक, घायल युवक हेमंत मंडावी निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान मकान के बेहद नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में वह आ गया। रविवार सुबह 11 बजे करंट लगते ही मजदूर