सैदपुर: सैदपुर में मनोज सिंह ने कहा, UGC पर सत्ता या विपक्ष ने नहीं किया विरोध, दरवाजे के पीछे से नेता करते रहे मांग
बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी के नए संशोधित कानून को लेकर श्मशान घाट में कफन ओढ़कर तो यूजीसी की शवयात्रा निकालकर अर्थी समेत जलाकर अपना विरोध करने वाले समाजसेवी मनोज सिंह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कानून को रोकने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अच्छा है कि मीडिया ने इस पर कोई नैरेटिव सेट नहीं किया।