गिरिडीह महिला कॉलेज की पहली गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा अर्चना कुमारी रविवार को 3 बजे कृष्णा नगर स्थित अपने गुरु डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा के आवास पर आशीर्वाद लेने पहुंचीं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया। डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरिडीह महिला कॉलेज के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।