पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के अमरपुरा राठान गांव में स्थित प्लाई ओवर पर एक निजी ट्रेवल्स की बस दुर्घटना मामले को लेकर आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, पीडब्ल्यूडी aen एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद थे।