जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत मंगलवार सुबह 10 बजे खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुरुम से भरे एक डम्पर एवं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। यह कार्रवाई नरयावली क्षेत्र में की गई। दोनों वाहनों को थाना नरयावली परिसर रखवाया गया है।