हंडिया: शेखपुरा गांव का युवक मजदूरी करने गया सऊदी अरब में फंसा, वीडियो वायरल कर वतन वापसी की लगाई गुहार
प्रयागराज के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी अंकित भारतीय नामक युवक सऊदी अरब में फंस गया है। उसने आज मंगलवार 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से वीडीओ वायरल कर भारत वापसी की गुहार लगाई है।युवक का आरोप है कि उसका 'कफील' (नियोक्ता) ने उसका पासपोर्ट छीन लिया है। अंकित जिस वीज़ा पर काम करने गया था, उसे वह काम नहीं दिया गया।