पूर्णिया पूर्व: मरंगा पुलिस ने एक व्यक्ति को दो देसी पिस्टल और चार मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया
पूर्णिया पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार को लगभग दो बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 20 अक्टूबर को मरंगा थाना पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि एक व्यक्ति मुंगेर से पूर्णिया में हथियार की डिलीवरी देने आया है जो अभी माफा टॉल प्लाजा पर बस से उतरा है और टेम्पू पकड़ने वाला है।