भिंड के सुप्रसिद्ध दंदरौआ धाम में चल रहे सिया पिया मिलन महोत्सव में जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरि महाराज के द्वारा भिंड जिला सहित आसपास के अंचल के लोगों को राम कथा का रसपान कराया जा रहा है इस कथा में आज गुरुवार के रोज दोपहर 3 बजे हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और सभी श्रद्धालुओं को भंडारे की प्रसादी का वितरण किया गया है