बबेरू बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अंडौली गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नया वर्ष के अवसर पर विराट इनामी दंगल व मेले का आयोजन कराया गया। जिसमे मुख्य अतिथि बबेरू क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव रहे, वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव व दिवान सिंह तोमर रहे। वही पहलवानो ने दांवपेच दिखाएं, वही मेले में जमकर खरीददारी किया है।