बीना: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बीना पहुंचे, नए बस स्टैंड पर क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल
Bina, Sagar | Dec 24, 2025 बीना में नए बस स्टैंड के पास स्थित ग्राउंड में पंडित स्वर्गीय राकेश सिरौठिया की स्मृति में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बीना के ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बीना पहुंचे। नगरीय प्रशासन मंत्री का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया।