पीरो के चक टोला निवासी पशुपालक नंद जी यादव के साथ शुक्रवार की अहले सुबह मवेशी चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित के अनुसार वह अपने मवेशियों को चारा देने जा रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन से पहुंचे चोरों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया। इसके बाद चोरों ने उनके सामने ही तीन भैंसों को खोलकर पिकअप वाहन में लादा और मौके से फरार हो गए।