मिलक: जालिफ नगला गाँव में रुपए खुले कराने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष का अवैध अतिक्रमण जेसीबी से हटाया गया
Milak, Rampur | Mar 7, 2025 मिलक कोतवाली क्षेत्र के जालिफ़ नगला गांव में रुपए खुले कराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई।एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है,सो तत्काल ही राजस्व की टीम और पुलिस ने जेसीबी की मदद से अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया है। शुक्रवार की शाम 4:00 की है,जब राजस्व के अफसरों और पुलिस प्रशासन के लोगों ने एक पक्ष का अवैध अतिक्रमण हटवा दिया है।