चारामा क्षेत्र के ग्राम पंचायत आंवरी में सोमवार को मितानिन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा क्षेत्र की सभी मितानिनों को उनके सेवाभाव और निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच जय गावड़े ने सभी मितानिनों को मितानिन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी