दतिया नगर: चुनाव प्रचार थमते ही दतिया पुलिस अलर्ट, कोतवाली पुलिस ने सिविल लाइन रोड स्थित होटल और लॉज किए चेक
लोकसभा का चुनाव प्रचार थमते ही दतिया पुलिस अलर्ट हो गई है। कोतवाली पुलिस ने शहर के होटल और लॉज चेक किए है। सोमवार सुबह 10 बजे कोतवाली टिआई धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि, होटल और लॉज चेक कर बाहरी व्यक्ति से पूछताछ की गई है। इस दौरान पुलिस को कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नही मिला है।