इटावा: भरथना इलाके से किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Dec 27, 2024 भरथना थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक किशोरी को 12 नवंबर को एक युवक अपने साथ भगाकर ले गया था इस मामले में किशोरी के पिता ने जनपद कन्नौज के थाना ठठिया के सैय्यापुर निवासी विशाल पुत्र कमलेश सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था, शुक्रवार को भरथना पुलिस ने BNS की धारा 137 (2) एवं 87 में वांछित आरोपी विशाल को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।