टिकारी मुख्य बाजार के दुर्गा स्थान चारमुहान पर बीते तीन दशक से लंबे समय से सूर्य क्लब टिकारी द्वारा बनाई जा रही झांकी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। छठ अनुष्ठान के समापन के उपरांत बुधवार रात्रि 8 बजे के बाद झांकी को देखने सैकड़ो की भीड़ इकट्ठा हो रही है। वहीं आयोजन समिति के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी इंतजाम किए गए हैं।