शेखपुरा: जिले के पिंड शरीफ गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन के माध्यम से 1000 किलो जावा गुड़ बरामद कर किया विनष्ट
शेखपुरा जिला के पिंड शरीफ गांव में उत्पाद विभाग के द्वारा ड्रोन की सहायता से विशेष छापेमारी किया गया। ड्रोन की सहायता से 1000 किलो जावा गुड़ बरामद किया। जिसे घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि छापेमारी के क्रम में किसी भी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।