शेखपुरा: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव समारोह, पूर्व कुलपति रहे उपस्थित
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में धूमधाम से वार्षिक उत्सव समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सुविख्यात शिक्षाविद व पूर्व कुलपति नंदकिशोर सह उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व कुलपति सहित अन्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया गया।