भदरौली क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश मंगलवार को सड़कों पर दिखाई दिया। यूरिया न मिलने से परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के बैनर तले भदरौली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप, प्रदेश अध्यक्ष सरबन भदौरिया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव