सोनाहातु: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा रिमांड होम
धुर्वा थाने की पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़कर बाल सुधारगृह भेज दिया है। पुलिस के अनुसार धुर्वा थाने में मई 2024 को एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर पर है। इसके बाद पुलिस उसके घर में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।