सोनाहातु: रांची मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 25 व 29 जुलाई को टाटानगर से हटिया एक्सप्रेस अप-डाउन में रहेगी रद्द
रांची मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 25 व 29 जुलाई को टाटानगर से हटिया एक्सप्रेस अप-डाउन में रद्द रहेगी। मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से यह आदेश आया है। इससे पूर्व आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर-हटिया मेमू ट्रेन को 22, 24 और 26 जुलाई को बदले मार्ग पर चलाने का आदेश आया था।