बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल बीएलओ मोर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। बेटे ने छुट्टी न मिलने और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।