बेगूसराय: बेगूसराय में करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में करंट लगने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हो गई थी। मृतक राजा कुमार समस्तीपुर जिले के करहैया गांव के रहने वाला था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।