केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गारका निवासी 85 वर्षीय अधेड़ सुंदरलाल विश्वकर्मा मंगलवार की सुबह 5 बजे अपने घर के पीछे शौच के लिए गया हुआ था, घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन करते हुए उसे घर के पीछे स्थित मुरुम गड्ढे के पानी में मृत अवस्था मे डूबा हुआ पाया। परिजनों की रिपोर्ट पर केशकाल थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है ।