थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत पिगरी गांव के समीप शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया रेल लाइन पार करते समय 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया मृतक की पहचान वीरू पुत्र विद्याराम निवासी पिंगरी के रूप में हुई जो की रेल लाइन पार कर जा रहा था ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंडरपास में हर समय पानी भरा रहता है जिसके कारण लोग रेल लाइन पार कर रहे हैं