मंडला कोतवाली पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कोतवाली थाना प्रभारी टीआई शफीक खान के नेतृत्व में शुक्रवार शाम लगभग 5:30 बजे हेलमेट जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 40 वाहन चालकों के वाहनों को कोतवाली थाना परिसर में खड़ा कराया गया।