मंझनपुर: करारी रोड स्थित मैदान में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर गश खाकर जमीन पर गिरे, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
मंझनपुर के करारी रोड स्थित खाली मैदान मे सीएम योगी की चुनावी जनसभा 16 मई को होनी है। जनसभा स्थल मे सीएम की सुरक्षा का जायजा लेने प्रयागराज के एडीजी आईजी व पुलिस के अन्य अधिकारी जनसभा स्थल पर मंगलवार को पहुचे। इस दौरान पीडबल्यूडी के चीफ इंजीनियर हरवंश सिंह अफसरो को सीटिंग प्लान एवं एंट्री पॉइंट्स समझाने के दौरान जनसभा तैयारी स्थल पर गश खाकर गिर पड़े।