मझौलिया: पासवान चौक पर जेल में बंद पति से मिलकर लौट रही महिला बाइक से गिरी, इलाज के दौरान मौत
मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख वार्ड संख्या 16 की निवासी 52 वर्षीय भागवती देवी की बाइक से गिरकर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार भागवती देवी अपने दामाद धनिलाल साह के साथ बाइक से बेतिया से घर लौट रही थीं। वह अपने पति सीताराम साह से जेल में मुलाकात कर वापस आ रही थीं।