दारू: दारू पुलिस ने पिपचो मल्हार टोली में चलाया जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों को कंबल बांटे
दारू पुलिस ने पिपचो मल्हार टोली में जागरूकता अभियान चलाया और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दारू पुलिस इन दिनों मानवीय चेहरे के साथ जनता के बीच पहुंच रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना प्रभारी मोहम्मद इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के पिपचो मल्हार टोली में जागरूकता सह सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया।