लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे खगड़िया जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार की संध्या को जिले के परबत्ता के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर “छठ मइया के जयकारे” और भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण पवित्र हो उठा।