अमरोहा: अमरोहा में दबंगों का कहर, मारपीट कर दहशत फैलाने वाले 8 आरोपियों को डिडौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Sep 16, 2025 अमरोहा में दबंगों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। लोहा जनपद की डिडौली कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर दहशत फैलाने के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट कर क्षेत्र में दहशत फैलाने के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया और सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।