मरीज को प्राइवेट गाड़ी में लेकर सीएचसी से जिला हॉस्पिटल ले जा रहे लैब टेक्नीशियन की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। गडरारोड ओवरब्रिज के पास गाड़ी में बैठे-बैठे अचानक बेहोश हो गए। ड्राइवर और उनके साथ में बैठे लोग उन्हें बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मामला बाड़मेर जिले के रानीगांव हॉस्पिटल (सीएचसी) का है।