पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत खरखरी गांव में अर्राबारी स्थित पशु चिकित्सा एवं विज्ञान महाविद्यालय द्वारा शुक्रवार को किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। साथ ही उचित परामर्श के साथ साथ दवाइयों का भी वितरण किया गया।