फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस की धुआंधार कार्रवाई: महिला अपराध में वांछित अरमान को तमंचे संग दबोचा, दो कारतूस बरामद
एसएसपी सौरभ दीक्षित के सख्त निर्देशों व महिला अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दक्षिण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार सुबह 11 बजे क़रीबन फरार वांछित अभियुक्त अरमान खान पुत्र सद्दीक खान निवासी कूपा, थाना लाइनपार को बड़ी बाउंड्री, लालऊ के पास से दबोच लिया।