किल्हौवा में परंपरागत भव्य आयोजन — बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी मेला, दीपावली नृत्य प्रतियोगिता एवं रामलीला — का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया सुरेंद्र राजपूत (नटर्रा वालों) के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने मेला कमेटी को ₹21,000 की सहयोग राशि भेंट की।