सीकर के भढाढ़र स्थित केशवानंद शिक्षण संस्थान में राजस्थान राज्य स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए आयोजन सचिव रामनिवास ढाका ने बताया कि यह चैंपियनशिप 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी इस चैंपियनशिप में राजस्थान के विभिन्न जिलों के 150 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे।