मिर्ज़ापुर: कछवा से पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कछवा पुलिस ने कछवा से शनिवार शाम 4 बजे नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 6 दिसंबर 2024 को क्षेत्र की एक महिला ने नामजद अभियुक्त के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। निरीक्षक राम सरीख गौतम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।