ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित चुट्टूपालू घाटी में बुधवार देर रात करीब दस बजे बस के धक्के से किशोरी घायल हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दिया। आग लगने के बाद बस धू-धूकर जलने लगी। आग इतनी तेज थी कि सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की टीम को बुलाया गया जिसके बाद आग पर काबू पाया गया