मिर्ज़ापुर: साइबर ठगों ने जूपी ऐप से महिला के खाते से उड़ाए ₹2,00,000, NCRP पोर्टल पर शिकायत, पुलिस ने ₹85,274 कराया वापस
शहर कोतवाली क्षेत्र के मीर साहब की गली कदमतर की रहने वाली महिला के खाते से साइबर ठगों द्वारा जूपी ऐप के माध्यम से ₹200000 उड़ा दिए गए थे। महिला ने एनसीआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया था। शहर कोतवाली साइबर सेल टीम ने महिला के खाते में गुरुवार को 85274 रुपए वापस करा दिए। खाते में रूपये वापस आने के बाद महिला ने पुलिस का आभार जताया है।