छोटीसादड़ी: नीमच रोड स्थित विजन सेंटर केंद्र पर निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में 165 रोगियों की हुई जांच,
महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान व रुक्मणि देवी तनवानी की स्मृति में लालानी परिवार द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण व दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन विजन सेंटर केंद्र पर आयोजित किया गया। सचिव लोकेश जायसवाल ने बताया कि 156 नेत्र रोगियों की जांच हुई वह 60 रोगियों का मोतियाबीन ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।