अनूपगढ़: नई धान मंडी में मूंग की सरकारी खरीद के दौरान मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने पर मजदूर हुए आक्रोशित
अनूपगढ़ की नई धान मंडी में सरकार द्वारा मुख्य सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। आज गुरुवार शाम 4:30 बजे नई धान मंडी में काम करने वाले मजदूरों ने आक्रोशित होकर आरोप लगाया है कि सरकारी खरीद करने वाली एजेंसी के द्वारा मजदूरों को मजदूरी नहीं दी जा रही। उन्होंने बताया की समस्या से सरकार को भी अवगत करवाया जा चुका है मगर मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।